
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है. जागरूकता रथ को मंच के सदस्यों ने साकची गोलचक्कर से रवाना किया. दो दिनों तक पूरे शहर में ये जागरूकता रथ भ्रमण कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करेगा. मंच के सदस्यों के अनुसार पूरे झारखंड राज्य में मंच द्वारा इस अभियान को चलाया जा रहा है, ताकि आम नागरिक कैंसर के प्रति जागरूक हो सके और इससे सभी बच सकें.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




