
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पाठबेड़ा में आगामी 16 फरवरी को सरोजिनी नर्सिंग कॉलेज और एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का शिलान्यास किया जायेगा. इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रखंड के प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश षाड़ंगी और पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी उपस्थित थे. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी ने इस संस्था के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये कैलेंडर का वितरण किया और बताया कि यहा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल खुलने से आसपास की युवतियों व महिलाओं को प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा और उनको रोजगार मिलने में आसानी होगी. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित कामगारों की मांग तेजी से बढ़ी है और मुझे आशा है कि यह संस्था इस क्षेत्र में अपना दायित्व निभायेगी. बैठक के दौरान शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और उसके सफल आयोजन हेतु एक कमेटी गठित की गई. जिसका अध्यक्ष शास्त्री हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष सुदीप पट्टनायक, पानसुरी हांसदा, दीपक महापात्र, विभास दास, विराम मुर्मू, गोपाल ओझा, सचिव सुमन मंडल, सह सचिव दीपक बारिक, बिसु ओझा, जगदीश राय, मनोरंजन गिरि, पूर्णेन्दु पात्र, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, सह कोषाध्यक्ष सत्यबान प्रधान को बनाया गया है, जबकि इसमें सदस्य के तौर पर जगन्नाथ नायक, अर्जुन पूर्ति, मिंटू पाल, दिनेश घोष, मनोरंजन राउत, शक्ति सोम, अरुण पोइड़ा, अशोक पांडा, प्रदीप गिरि, चीकू गोस्वामी समेत अन्य शामिल हैं.



