जमशेदपुर : एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आगामी 16 फरवरी को परम संत बाबा परमजीत सिंह का आध्यात्मिक सत्संग आयोजित होगा. सुबह 10:00 बजे से आरंभ होनेवाला यह प्रवचन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन समिति के विक्रम शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्संग में कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस आध्यात्मिक आयोजन में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी की संभावना को देखते हुए इसके लिए 100 निःशुल्क बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है. आयोजन स्थल पर बैठने, पानी, टॉयलेट, व्हील चेयर और ई-रिक्शा की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि बुजुर्गों और असहाय व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन स्थल पर 400 से 500 कार सेवक और सेवादार नियुक्त किये जाएंगे, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके. इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के संयोजक विक्रम शर्मा, जमशेदपुर सेंटर के अध्यक्ष गुलशन आनन्द, महासचिव अशोक सिंह राघव, सचिव पंकज शर्मा, सहित कई जिलों के पदाधिकारी भी शामिल रहे.



