जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह को ड्राइवरों का आवाज़ बुलंद करना महंगा पड़ रहा है. जहां ड्राइवरों के वेतन में बढ़ोतरी से नाराज टाटा कंपनी के वेंडर ने शुक्रवार को उनकी बेहरमी से पिटाई कर डाली. लहू-लुहान अवस्था में जय किशोर सिंह एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
दरअसल यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह विगत दिनों ड्राइवरों के वेतन मे बढ़ोतरी को लेकर भूख हड़ताल पर थे और गुरुवार को ही धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी की अगुवाई में हुई बैठक में कंपनी प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया कि तमाम ड्राइवरों को 22500 रूपए वेतन दिया जाय, जिसके बाद भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया गया. इधर शुक्रवार को टाटा कंपनी के एक वेंडर नितिन इंटरप्राइजेज द्वारा यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह को वार्ता के नाम पर आदित्यपुर पुल के पास बुलाया गया.(नीचे भी पढ़े)
जहां बुलाकर पहले उनके गले के सोने का चेन, हाथ के सोने की अंगूठी एवं उनके जेब से डेढ़ लाख रूपए छीने गए, जिसके बाद उनकी बेरहमी से पिटाई की गई जिससे जय किशोर सिंह लहू लुहान हो गए. वेंडर द्वारा उन्हें जान से मरने की खुले आम धमकी भी दी गई. जैसे- तैसे जयकिशोर सिंह अपनी जान बचाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. उन्होने कहा वेंडर ने उनकी पिटाई के दौरान उनसे कहा कि टाटा स्टील ने उनसे उनकी पिटाई करने को कहा है.



