जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 के रहने वाले अजय कुमार तिवारी को बीते 27 जनवरी को परिचित के गृह प्रवेश समारोह में पत्नी के साथ जाना महंगा पड़ गया. जहां घर से 300 मीटर की दूरी पर रोड नंबर 5 निवासी करण सिंह एवं उसके साथियों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया. पड़ोसियों के सहयोग से उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस को दिए बयान में अजय तिवारी ने बताया कि वह एसबीआई मऊभंडार घाटशिला मैं पदस्थापित हैं. 27 जनवरी की रात्रि 8:00 बजे के आसपास अपनी पत्नी विनीता देवी के साथ गृह प्रवेश समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान घर से 300 मीटर की दूरी पर करण सिंह नामक युवक पहुंचा और उनकी स्कूटी को ओवरटेक करके पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा. मेरी पत्नी को मेरे ही सामने इज्जत लूटने की धमकी देने लगा. विरोध करने पर उन पर लाठी डंडे से हमले करने लगा. साथ ही अपने अन्य 10 साथियों को भी बुला लिया. सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की और अधमरा कर चलते बने. आसपास के लोगों द्वारा मुझे बचाकर टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां मेरा इलाज चल रहा है टीएमएच कैंप थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर बागबेड़ा थाने को केस अग्रसारित कर दिया है.











