
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेडा में लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस कड़ी में बागबेड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जुस्को के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा एवं जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को मांग पत्र सौंपा. जुस्को द्वारा प्राक्कलन राशि, डीसी द्वारा इस प्रस्ताव को विधायक को समर्पित करने के पश्चात विधायक विधानसभा से पारित करवा कर बागबेड़ा वासियों को जुस्को से पानी आपूर्ति कराने का आश्वासन दिये. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को जुस्को द्वारा संचालित किए जाने को लेकर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को उनके आवास पर जाकर उप मुखिया सुनील गुप्ता एवं अजीत सिन्हा ने एक मांग पत्र सौंपा. तत्पश्चात विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार जुस्को के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा को भी यह मांग पत्र सौंपा गया. अंत में स्वयं विधायक संजीव सरदार के उपस्थिति में जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के हाथों में भी मांग पत्र सौंपा गया. सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि विगत साढ़े 4 साल के दौरान ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को आज तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में असमर्थ है. बार-बार कभी बिष्टुपुर फिल्टर पंप हाउस का मोटर तो कभी बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी पंप हाउस का मोटर जल जाने से आज तक नियमित रूप से शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. अवैध कनेक्शन एवं अवैध टुल्लू पंप लगाने के कारण कई घरों में पानी नहीं के बराबर मिल रही है, जिससे गर्मी के मौसम में शुद्ध पानी पीने के लिए कॉलोनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए समिति द्वारा इस योजना को संचालन नियमित रूप से नहीं होने के कारण जुस्को को यह योजना संचालित करने की मांग की गई. सारी बातों से अवगत होकर जुस्को के महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा के प्रतिनिधि ने इस योजना को पूर्ण करने हेतु नए सिरे से इसकी प्राक्कलन राशि बनाकर विधायक संजीव सरदार को सौंपने की बात कही है, वहीं जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने भी इस योजना का प्रस्ताव बनाकर विधायक संजीव सरदार को समर्पित करने का आश्वासन दिए. विधायक संजीव सरदार ने स्वयं जिला उपायुक्त के समक्ष इस योजना के प्रस्ताव को विधानसभा से पारित कराने का आश्वासन दिए। इस दौरान विधायक जी के आग्रह पर जिला उपायुक्त ने पीएचडी के कार्यपालक अभियंता मंतोष कुमार मनी को निर्देश दिया कि वर्तमान में शुद्ध पेयजल आपूर्ति कॉलोनी वासियों को कराई जाए. इस मौके पर विधायक संजीव सरदार के अलावे बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता, बागबेड़ा कॉलोनी जेएमएम अध्यक्ष अजीत सिन्हा सहित कई कॉलोनी वासी उपस्थित थे.

घाघीडीह विकास समिति के लोगों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के संरक्षक सुबोध झा अध्यक्ष छोट राय मुर्मू एवं महामंत्री कृष्णा चंद्र पात्रों के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया. बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की मांग को लेकर आंदोलनकारी उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिले. सुबोध झा ने उपायुक्त से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को अविलंब सुचारू रूप से चालू करने का आग्रह किया जिस प्रकार से बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना से शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रही है. डीसी के माध्यम से बैठक कर बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना का समस्या का समाधान निकाला जा रहा है. ठीक उसी प्रकार जब तक बागबेड़ा के घाघरी क्षेत्र में पानी प्राप्त नहीं होती है तत्काल गोविंदपुर से घाघीडीह के 5 पंचायत में पाइप लाइन से तत्काल पानी उपलब्ध कराया जाए. उपायुक्त के माध्यम से विभाग के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने का आदेश पारित हुआ है, ठीक उसी प्रकार से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि लाक डॉउन समाप्त होने के बाद वे सभी के साथ बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निरीक्षण करेंगे और एक-दो दिन में रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा और ग्रामीण जलापूर्ति योजना को भी यथाशीघ्र काम में तेजी लाकर पूरा कराने का आदेश कार्यपालक अभियंता को दिए हैं. डीसी ऑफिस में शामिल सुबोध झा के अलावा भाजपा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, संपूर्ण घाघीडीह विकास समिति के अध्यक्ष छोटू राय मुर्मू, कृष्णा पात्रों, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बिंनानंद सिरका, रितु सिंह,प्रभा हांसदा, अनीता शर्मा, साधना मिश्रा, अमीना खातून, श्वेता कुमारी, विनोद कुमार सिंह, सपन कुमार दास, राकेश यादव, कृष्णा प्रसाद शर्मा, रमेश हाजरा एवं अन्य ग्रामवासी शामिल थे.





