जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी श्री बाल समाज शिवलाल अखाड़ा के तत्वावधान में विगत वर्ष 1957 से श्री रामनवमी आखाडा बड़े ही धूमधाम के साथ निकालते आ रही है. इस वर्ष विशेष रुप से अखाड़ा कमिटी ने लाइटिंग सज्जा का प्रबंधन किया है, जो देखने लायक है. आखाडा के मुख्य संयोजक मिठू यादव, अखाड़ा के अध्यक्ष राजू यादव एवं बस्ती के गणमान्य लोंगो द्वारा विद्युत सज्जा का उदघाटन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं अखाड़ा के संयोजक अमित श्रीवास्तव गुड्डू, कांग्रेस के थाना अध्यक्ष बंटी शर्मा, राजकमल यादव, मुन्ना सिंह, पीताम्बर देवगन, मोहन साहू, अशोक शर्मा, रमेश यादव, विनोद देशपांडे, सुखसागर साहू, मोहन साहू, राजा यादव, संजय साहू, मुरली यादव, भंजन साहू सहित कमिटी के सदस्यगण उपस्थित रहे. अखाड़ा कमिटी में 250 सदस्य है, जो आपसी तालमेल से ढोल तासा डंका बजाने के साथ साथ करतब दिखाने वाले खिलाडी भी आखाडा के सदस्यगण ही होते है. शिवलाल अखाड़ा द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस का तैयारी भी भव्य रूप से किया है. शिवलाल अखाड़ा को देखने के लिए जमशेदपुर से सभी कोने के लोग सोनारी पहुंचते है.














