जमशेदपुर: यूएफबीयू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार शाम साकची गोलचक्कर के समीप 30 और 31 जनवरी को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल को लेकर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया.एआईबीईए की ओर से कामरेड दिव्यांशु गुप्ता,बीईएफआई की ओर से कामरेड सुजय राय , एनसीबीई की ओर से कामरेड रामजी प्रसाद ने यूएफबीयू की मांगों को लेकर अपने वक्तव्यों को आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया.जिसमें सरकारी नीतियों का विरोध किया गया.(नीचे भी पढ़े)
प्रदर्शन में कामरेड आशीष, कामरेड मनोतोष, कामरेड कुलकांत, कामरेड आर.बी.सहाय कामरेड बीमल राय कामरेड रीतेश, कामरेड कुन्दन, कामरेड रवि वर्मा, कामरेड दुर्गा, कामरेड शुभाशिष, कामरेड अरिंदम कामरेड अभिजीत, कामरेड कमलेश, कामरेड सरोज, कामरेड सौरभ, कामरेड जनार्दन कुम्हार कामरेड धीरज, कामरेड विवेक पराशर सिन्हा, कामरेड मनोज,कामरेड रविशंकर, कामरेड पिंटु, कामरेड धनंजय, कामरेड प्रहलाद लागुरी, कामरेड केके दुबे, कामरेड राशिद, कामरेड संतोष, कामरेड मुकेश कुमार झा, कामरेड अरविंद कुमार, कामरेड रामजन तिवारी, कामरेड समरेश, कामरेड पवन, निशा, सुषमा,निधि अग्रवाल मिनी,ममता,अंशुमा,एन.श्व़ाति, जैसे अन्य अनेक साथियों ने प्रदर्शन में भाग लिया. सभा का समापन संयोजक रिंटू कुमार रजक ने किया.उन्होंने धन्यवाद देते हुए 27 जनवरी की शाम 5.15 बजे पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में सभी कामरेडों को शामिल होने का आह्वान किया.



