जमशेदपुर : जमशेदपुर से एक बार फिर सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता की नई कहानी सामने आई है. मम्पी अधिकारी और नीरज कांदीर ने जेपीएससी (झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन) में अपनी मेहनत और लगन से अपने माता पिता व गुरुजनों का नाम रौशन किया. घाटशिला निवासी मम्पी अधिकारी ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी में रैंक-102 हासिल कर झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयनित हुईं. सामान्य श्रेणी के अंतर्गत यह सफलता हासिल करने वाली मम्पी ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल से 12वीं, कोल्हान विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने स्नातकोत्तर में झारखंड के माननीय राज्यपाल से स्वर्ण पदक भी जीता. वर्तमान में टाटा स्टील में 2012 बैच की ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में कार्यरत मम्पी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता,गुरुजनों विशेषकर निःशुल्क शिक्षा सेवा संस्थान, मास टारगेट के संस्थापक मदन शर्मा व जेपीएससी में पूर्व चयनित उम्मीदवारों में तारस सोरेन एवं अशोक तिवारी को देती हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले के कसरोली गांव जिनके पिता साउ कांदीर किसान और माता चिराग कांदीर गृहिणी हैं, पिछले दो वर्षों से जेपीएससी की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने 10वीं मधुसूदन महतो हाई स्कूल, असंतालिया से, ग्रेजुएशन (गणित ऑनर्स)-जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से, और पीजी- करीम सिटी कॉलेज से पूरी की। वर्तमान में टाटा स्टील में कार्यरत मदन शर्मा के मार्गदर्शन में 11-13वीं जेपीएससी में 270वीं रैंक लेकर प्रशासनिक सेवा हासिल की. इन्होंने झारखंड में सार्वजनिक कल्याण के लिए उत्साह जताया और पिछले चयनित उम्मीदवारों से प्रेरणा लेने की बात कही. मास टारगेट संस्थान ने 2017 से झारखंड के युवाओं को निःशुल्क सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए तैयार किया है. मदन सर के मार्गदर्शन में झारखण्ड में 2018 में 15 छात्रों ने सब-इंस्पेक्टर परीक्षा पास की, जबकि 2022 में एक अन्य मेधावी छात्र तारस सोरेन ने जेपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी पद पर चयनित होकर पुलिस सेवा को गौरवांवित किया. मदन सर ने भविष्य में भी छात्रों को सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई. मम्पी और नीरज की ये उपलब्धियां न केवल उनके परिवार और गुरुजनों के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि कठिन परिश्रम से सपनों को साकार करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं.











