
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसूडीह स्थित बारीगोड़ा फाटक रविवार शाम को क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. इस घटना से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होने लगी. देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई. इधर सूचना के बाद भी रेलवे के कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी. खबर लिखे जाने तक रेलवे का कोई भी कर्मचारी घटना से होने वाली नुकसान का आंकलन करने नही पहुंचा. इस रास्ते से होकर लोग राहरगोड़ा और गदड़ा की ओर जाते है. इसके बंद होने से लोगों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.




