घाटशिला: घाटशिला महाविद्यालय में लगातार चल रहे वन महोत्सव माह के अंतर्गत 18वें दिन रॉटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के अधिकारियों ने कॉलेज आकर पौधरोपण किया. इससे पूर्व इन अधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी के साथ एक बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से घाटशिला कालेज में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का रौट्रेक्ट क्लब का गठन किया तथा उस क्लब का कोऑर्डिनेटर प्रो. इंदल पासवान को बनाया गया. तत्पश्चात रोटरी क्लब के सभी अधिकारियों को प्राचार्य ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कॉलेज परिसर में पौधरोपण के बाद घाटशिला कॉलेज के प्रचार्य, एनएसएस पदाधिकारी और डॉ. नरेश कुमार रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों को लेकर चेंजोडा फुटबॉल मैदान गए.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर जिला पार्षद देवयानी मुर्मू के नेतृव में 20 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. पौधरोपण अभियान में रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रेमा गोगना, आरका जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एसएस रजी, डॉ. अनूप गुप्ता, मैदान विहारी, ओपी चोपड़ा, कुणाल कर, रश्मि श्रीवास्तव, मेधा कर, राम किशोर मुर्मू, बांकी पंचायत के मुखिया फागु सोरेन, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, डॉ. डीसी राम, डॉ. ए पी सिंह, डॉ. संदीप चंन्द्रा, सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.




