चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के सोनाहारा गांव के पास मंगलवार की शाम को डाउन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली. आशंका है कि किसी ट्रेन के धक्के से उसकी मौत हो गई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है.(नीचे भी पढ़े)
सुचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आस पास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, परंतु किसी ने भी मृतक की पहचान नही की. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.




