चाकुलिया: 29 जुलाई को होने वाले मुहर्रम के त्योहार को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में अंचल अधिकारी जयवंती देवगम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, इंस्पेक्टर राजेंद्र दास, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव उपस्थित थे. बैठक में मुस्लिम समुदाय का त्योहार मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए, ताकि पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इस मौके पर दिनेश सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद गुलाब, असगर खान, साजिद खान, गणेश प्रसाद रुंगटा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, समीर दास, मुरारी शर्मा, अक्षय महंती, अमित भारतीय समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक का संचालन रविंद्र नाथ मिश्रा ने किया.




