जमशेदपुर : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद् एवं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की झारखंड प्रांतीय इकाई का संयुक्त वार्षिक वनभोज सह पुस्तक विमोचन समारोह रविवार को स्थानीय गांधी घाट में परिसर में आयोजित हुआ. संस्था के अध्यक्ष प्रसेनजीत तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के वरीय साहित्यकार शीतल प्रसाद दुबे के भोजपुरी काव्य संग्रह ‘भोजपुरिया हमार’ का अरुण कुमार तिवारी एवं शिवपूजन सिंह ने लोकार्पण किया. इससे पूर्व संस्था के प्रधान सचिव अजय ओझा ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अगले चरण में आयोजित काव्य गोष्ठी में शीतल प्रसाद दुबे, विनय कुमार श्रीवास्तव, संगीता मिश्रा, शशि ओझा ‘शशि’, आरती श्रीवास्तव विपुला, राजेंद्र साह राज, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, संतोष कुमार चौबै, उषा झा, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, सुष्मिता मिश्रा, यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पांडेय, दिव्येंदु त्रिपाठी, ब्रजमोहन राय देहाती, माधवी उपाध्याय, कन्हैया सिंह सदय आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं. जबकि हरिहर राय चौहान, सिद्धनाथ सिंह, किरण दुबे, शाश्वत ओझा, अखिलेश दुबे, मालती तिवारी, नियति तिवारी, पारस नाथ दुबे, एस.एस.तिवारी, महेन्द्र कुमार तिवारी एवं अन्य भी इसमें शामिल रहे. अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की प्रांतीय इकाई की महामंत्री डॉ संध्या सिन्हा के आभार प्रदर्शन के साथ आयोजन संपन्न हुआ.



