जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा बिष्टुपुर मंडल के अध्यक्ष मारुती नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को जमशेदपुर के दो नेताओं को प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें सम्मानित किया गया. इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और अभिभावक डॉ जटाशंकर पाण्डेय को शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रान्त संयोजक बनाये जाने पर उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. वहीं पूर्व जिला महामंत्री अनिल मोदी को नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उन्हें अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. मंडल प्रभारी और जिला मंत्री तन्मय झा को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया और उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडे ने कहा कि इन दोनों के मार्गदर्शन से संगठन मजबूत होगा और लोगों को इनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह और बलराम दाती, मंडल महामंत्री विश्वनाथदीप, कोषाध्यक्ष पिनाकी ठक्कर, शैलेन्द्र प्रसाद, मंत्री विशालसोना, गुरमीत सिंह, दर्शनकौर, नेहामुखी, मोहित झा, देवदत्त मुखर्जी, विक्रम रजक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.




