जमशेदपुर : भाजपा के जमशेदपुर महानगर के बिष्टुपुर मंडल और टाटा स्टील के आईबीएमडी जेडीसी द्वारा मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के बीच शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों लोगों के बीच कॉपी, पेंसिल और फ्रुटी वितरण किया गया. यहां शिक्षकों को गिफ्ट दिया गया. भाजपा के बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुती नंदन पांडेय ने कहा कि शिक्षक ही देश की भविष्य बच्चों का नींव डालते हैं और यही बच्चे बड़े होकर देश को प्रगति की ओर लेकर जाते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो विकसित भारत का सपना है.(नीचे भी पढ़े)
इन बच्चों से ही पूरा होगा इसलिए शिक्षक दिवस में बच्चों और शिक्षकों को सम्मान देते हुए पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईबीएमडी के ईआइसी दीपांकर दत्ता, निखिल खरे, सुमित कुमार, मोहित झा, सुप्रियो, मधुकर नापित, संतोष पाल, संतोष कुमार सिंह, जसमन कुमार, भागीरथी, राजेश कुमार शाह, शिवा प्रसाद मुखर्जी, गंगालाल यादव, अंशु सिन्हा, संजीवा राव, रतनल, शुभम प्रतीक, दीपक कुमार और शिक्षक लोग उपस्थित थे.















