चाकुलिया: बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा प्रखंड में शनिवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर धूमधाम से और समारोह पूर्व शिक्षक दिवस मनाया गया. प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस की धूम रही. विद्यालय में छात्र और छात्राओं ने अपने गुरूओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उपहार भेंट की. वहीं गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक एवं छात्रों द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं केक काटकर श्रद्धांजली दी गई. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर स्कूल के छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , स्कूली छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी का मनमोह लिया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार मंगल, सहायक शिक्षक नव कुमार गिरि, जगदीश चन्द्र माहली, संतोष कुमार देहुरी, कृष्ण हांसदा, विजन कुमार मालिक, कालिकिंकर भुईया, नागराज मुर्मू, कृष्णेन्दु महतो सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.




