बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मधुआबेड़ा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही पूरा गांव नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा. इस मौके पर देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जमकर उत्सव मनाया. जन्माष्टमी के अवसर पर गांव में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए. भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार और इलाके की सुख-समृद्धि की कामना की. रात 12 बजे भगवान के जन्म का विधिवत पूजन किया गया. शंख और घंटियों की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. शनिवार को पुरे गांव नंद उत्सव धुमधाम से मनाया.(नीचे भी पढ़े)
भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनके जीवन से जुड़ी लीलाओं को दिखाती मनमोहक झांकियां सजाई गईं. आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था. बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने झांकियों का आनंद लिया और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए.भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. बच्चों और महिलाओं में भी इस पर्व को लेकर खास उत्साह दिखा. पूरे गांव में देर रात तक धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा. कार्यक्रम के आखिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया, जिसे लोगों ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया.




