जमशेदपुर : शारदीय नवरात्रि के पावन एवं मंगल बेला में गुजराती समाज सीतारामडेरा स्थित अम्बिका सत्संग भवन में मां भगवती की आराधना करते हुए भाजपा युवा नेता देवाशीष झा संध्या आरती में सम्मिलित हुए. वहां नीरज पटेल ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि मां भगवती की पूजा शक्ति की पूजा है, जिससे सभी बुराइयों का नाश होता है. उन्होंने मां से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनाये रखने के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर अम्बा भवन के काफी सदस्य भी उपस्थित रहे.





