
जमशेदपुर : आज देशभर में जहां क्रिसमस की धूम है वहीं देश पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का 97 वां जयंती मना रहा है. साथ ही झारखंड आंदोलन के नायक स्वर्गीय निर्मल महतो की भी आज 71 वीं जयंती है. एक साथ दो- दो जननायकों की जयंती पर झारखंड के जमशेदपुर में दोनों जननायकों को श्रद्धांजलि देने सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इसे महज संयोग कहें या नियति झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे स्वर्गीय निर्मल दा की भी आज 71 वीं जयंती है और झारखंड अलग राज्य देनेवाले पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भी 97 वीं जयंती है. जमशेदपुर में भाजपाइयों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और स्वर्गीय निर्मल दा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

कदमा मंडल ने दी श्रद्धांजलि
कदमा प्रतिमा नगर में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा चितरंजन वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल के कार्यालय प्रभारी डीएन सिंह ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष रमेश बास्के, प्रेम कुमार, कमल कुमार, शोभा श्रीवास्तव, कार्तिक गोप, निर्दोष वर्मा, के एन ओझा, संतोष सिंह, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री विक्की यादव, महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष खुशी ओझा, राजाराम, गणेश भूमीज, बिनोद रजक, यशवंत सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, अविनाश कुमार, अविनाश प्रसाद, मोहन दूबे, अभिषेक सिन्हा, सुखदेव शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

सोनारी मंडल ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी सोनारी राम मंदिर (अटल चौक) में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा के पितृ पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया. उक्त सुशासन दिवस कार्यक्रम में सबसे पहले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय देवेन्द्र सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, रिता सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री किशोर साहू, संजय रजक, जिला महिला मोर्चा महामंत्री रैशमी भरद्वाज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेसा, नेहा साहू, कविता मुंडा, राहुल सिंह, नरेश प्रसाद, रमेश प्रसाद साहू, विकास साहू, काजल मुखार्जी, विजय कुमार, सरिता दास, रिंकु धिवर, जय प्रकाश प्रसाद,दिपक नाग,राष विहारी प्रसाद, सुजीत आदित्य, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष, सरस्वती लोधी, नरेंद्र तंतुवाई, डाक्टर राजीव, सुनील राय,वांटी सिंह, विनोद सिंह यादव, विजय कुमार राव, भोला सिंह, रवि पोद्दार, मुन्ना, प्रफुल्ल महतो, राजकुमार पटनायक, सोनाराम हेमर्मब, विजय कुमार सिंह,अजय चौधरी,लक्षमण गोप,प्रकाश,विक्की, आशुतोष, दिलीप, संजय, अमल दत्ता, राकेश माझी,संकर, संजू, त्रिभुवन,नयन दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों विभूतियों को नमन करते हुए कहा निर्मल दा ने जहां अलग झारखंड राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, वहीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने अलग झारखंड राज्य देकर निर्मल दा के सपनों को साकार किया, वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा की निर्मल दा के सपनों का झारखंड आज भी अधूरा है. जिस सामंतवादी प्रथा के उन्मूलन के लिए निर्मल दा ने अपने प्राणों की आहुति दी, आज भी सामंतवादी प्रथाएं समाज में जीवित है, और अलग झारखंड राज्य का सपना अधूरा है. उधर भाजपाइयों ने केबुल क्लब में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिरकत की और मतदाताओं की हौसला अफजाई की. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

जमशेदपुर भाजपा कार्यालय में मनाया गया अटल जी की जयंती
भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के प्रभारी अभय सिंह द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शुभ अवसर में भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई. नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि भारत के रत्न थे. आजीवन संसदीय परंपरा के अजातशत्रु नेता थे और अपनी राजनीतिक उद्यमिता के चलते भारत के गौरव को हमेशा विश्व के मंच पर उठाने का काम किया. भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता के सवाल पर जब डॉक्टर मुखर्जी कश्मीर के आंदोलन पर 1953 पर जब कश्मीर गए थे तो उनके साथ में पत्रकार की भूमिका में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल थे. उनकी जयंती पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि भारत के भरत भूमि को कभी हम झुकने नहीं देंगे और निरंतर आगे बढ़ाएंगे. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

सोनारी में मनाया गया पूर्व पीएम की जयंती
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एरोड्रम चौक पर आयोजित किया गया उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके जयंती मनाया गया. इसमें मुख्य रूप किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मानिक सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, पंचम जंघेल, अनूसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के अबू अशरफ़, वरिष्ठ नेता मिलन साहू, सांवरमल शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशोर ओझा, अनूसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री विनोद उमंग, अनूसूचित जाति के जिला मीडिया प्रभारी हेमंत मुखी, सोनारी मंडल उपाध्यक्ष सुकुमार गोराई, सोनारी मंडल के मंत्री नरेश प्रसाद, सोनारी मंडल के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध कर्मकार, उपाध्यक्ष महावीर कर्मकार, मनीष साहू, कार्यसमिति सदस्य सुषमा कर्मकार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, महामंत्री राज लोधी, सोनारी भाजयुमो के सह कोषाध्यक्ष राधेश्याम बाग, मीडिया प्रभारी राजा साकरे, सोनारी मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष मुरारी लहरी, महामंत्री बुदेशवर कर्मकार, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष रवि तिवारी, सोनारी मंडल अनूसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष सोम, सुनील दास, सोनारी बजरंग दल के मंत्री आदित्य वर्मा, आकाश, मनीष, पंकज इत्यादि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

मानगो मंडल ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि
भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को भाजपा मानगो मंडल के तत्वावधान में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. अटल जी की चित्र पर मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय की अध्यक्षता में उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया गया एवम श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए. उनकी जयंती पर मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानगो मंडल के प्रवासी प्रभारी संजीव सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज वाजयेपी, जिला कार्यसमिति सदस्य नितिन त्रिवेदी, रविंद्र सिंह, मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश शर्मा, नीलकमल शेखर, मानगो मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, मंडल कार्यसमीति सदस्य निशीनाथ सिन्हा, मानगो मंडल के मंत्री प्रताप साहू, अंकेश श्रीवास्तव, रितु विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील गोराई, सुशील सिंह, नितेश गौड़, शिव पांडेय, राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना शर्मा, महामंत्री शकुंतला देवी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रवि गोराई, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशील पांडेय, उपाध्यक्ष राजा लाहा, महामंत्री दीपक तिवारी, कुलदीप ओझा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी अपने लोगों के लिए देश प्रेम की सीख थे : भरत सिंह
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने शनिवार को अपने साकची स्थित कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई. इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने पूरे भारत में राजनीति की एक अलग ही छवि प्रस्तुत की. इन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा करने में समर्पित कर दिया. इनके इसी देश प्रेम ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत का सिर झुकने नहीं दिया तथा इन्हीं के शासनकाल में भारत परमाणु संपन्न राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया इसलिए हम दिल से प्रार्थना करते हैं कि स्वर्गीय अटल जी को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. आज के इस कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ शक्ति सिंह, एसपी सिंह, संतोष शर्मा (पप्पू शर्मा), राम उदय ठाकुर, छक्कन चौधरी, मनिंदर शर्मा, मोइन खान, संजीत कुमार, ओसीनार, अभिजीत कुमार, डॉक्टर जिया, अमन शर्मा, दीपक सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, सजीत कुमार, करण गोराई, राजीव कुमार आदि लोग उपस्थित थे.







