
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत पुराना किताब दुकान के पास दुमका जिले में पदस्थापित एएसआई राजेश कुमार नशे की हालत में उपद्रव कर रहा था. वह लोगों से उलझ रहा था. गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामला शुक्रवार का है. एएसआई के पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है. आम जनता के अलावा एएसआई कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर और गम्हारिया थाना प्रभारी राजीव सिंह से भी उलझ गया. अंत में इसकी सूचना साकची पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
मिली जानकारी के अनुसार एएसआई राजेश दुमका जिले में पदस्थापित है. वह सिविल ड्रेस में पुराना किताब दुकान के पास नशे की हालत में हंगामा कर रहा था. जो भी व्यक्ति उसे समझाने जा रहा था वह उससे भी उलझ जा रहा था. वहीं मौके से गुजर रहे कदमा और गम्हारिया थाना प्रभारी ने उसे देखा और समझाने का प्रयास किया पर वह दोनो थानेदारों से भी उलझ गया. इतने में गम्हारिया थाना प्रभारी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.






