
जमशेदपुर : कोल्हान भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले बिहार सरकार के कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह का जमशेदपुर आगमन 8 जनवरी को हो रहा है. उनके अभिनन्दन समारोह के निमित्त एक बैठक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रहमदेव शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह उज्जैन के साकची स्थित निवास पर किया गया, जिसमे उनके अभिनन्दन को लेकर चर्चा हुई. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मती से अजय श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया. अभिनंदन कार्यक्रम 9 जनवरी को दिन के 11 बजे बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में होगा, जिसमें सबको आमंत्रित किया गया है. इस तैयारी को लेकर अजय श्रीवास्तव के साथ एक स्वागत समिति भी बनायी गयी है, जिसमें सह संयोजक के तौर पर राजेश सिंह बम, हरेंद्र पांडेय, राजहंस तिवारी, धनुर्धर त्रिपाठी, परेश मुखी, नित्यानंद सिन्हा, संजय दुबे, गणेश सोलंकी, ललन चौहान, धनंजय उपाध्याय, अशोक भाटिया, कमल किशोर, सतीश सिंह, रतन महतो, प्रीति सिन्हा, मुरलीधर बरनवाल, संतोष मंडल, दिलीप सिंह, विजय तिवारी, किशोर ओझा, सुरेंदर नाथ मिश्रा, रामदेव पांडेय, उपेंद्र चतरथ, अनमोल शर्मा, बीरेंद्र प्रताप सिंह, जय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, तारा चंद कामत बनाया गया है. इसके अलावा एक संरक्षक मंडल की भी घोषणा की गई, जिसमें महेश चंद्र शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, जयनारायण सिंह, मनमोहन चौधरी, जितेंद्र नाथ मिश्रा, मैनेजर प्रसाद, अभय सिंह उज्जैन, बिनोद सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सुधाकर मिश्रा, हेमंत नारायण देव को शामिल किया गया है.














