जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने जमशेदपुर में हाल ही में हुई दो बड़ी आपराधिक घटनाओं की कड़ी निंदा की है. इन घटनाओं में सोनारी में एक ज्वेलरी दुकान में डकैती और बिष्टुपुर में एक व्यापारी से 30 लाख रुपये की लूट शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सोनारी में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हुई डकैती में अपराधियों ने हथियार की नोक पर लाखों रुपये के गहने लूट लिये, जबकि बिष्टुपुर में व्यापारी से 30 लाख रुपये तब लूट लिये गए जब वे उक्त पैसे एचडीएफसी बैंक में जमा कराने ले जा रहे थे. भाजयुमो नेता ने इस संबंध में जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. इसके साथ ही अमित ने कहा है कि ऐली वारदातें व्यापारी वर्ग की सुरक्षा पर सीधा हमला है और जिला प्रशासन को इस पर तुरत ध्यान देना चाहिए.













