जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के सहयोग से भाजयुमो गोलमुरी मंडल द्वारा मंगलवार को टीनप्लेट चौक पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने की. इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, इंद्रजीत सिंह, बलवीर सिंह फौजी, कुलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह कांटे, कुलवंत सिंह राकेश गिरी, पीयूष पॉल, पहलवान कुलवंत पाली सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक पूर्णिमा साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना था. सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कंबलों का वितरण किया और लोगों के साथ आत्मीयता से बातचीत की.
भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी समाज के प्रति जिम्मेदारी का एक छोटा सा हिस्सा है. हम हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं. भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में हम जनसेवा के कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाएंगे.















