जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था हिन्द एकता मंच की ओर से डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में जुगसलाई स्थित आरपी पेटल स्कूल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में जुगसलाई ही नहीं शहर के कोने कोने से लोगों ने इस अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. इस शिविर में कुल 172 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. संस्था के संरक्षक नागेंद्र पांडे ने बताया कि संस्था पिछले 23 वर्षों से मानव सेवा के उद्देश्य से देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)
और एकत्रित रक्त जरुरमंद मरीजों को सही समय पर उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही उन्होंने बताया कि हिन्द एकता मंच सामाजिक संस्था द्वारा समय समय पर कई सामाजिक कार्य किए जाते है. इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सुनील सिंह, दीपक हल्दिया, अरविंद मिश्रा, उदय चौधरी, अभिषेक पांडेय, आशीष पांडेय समेत संस्था के काफी संख्या में कार्यक्रम मौजूद थे.



