गालूडीह: गालूडीह के सालबनी में स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एडुकेशन कॉलेज के सभागार में बुधवार को इंडक्शन मीट कार्यक्रम “उमंग, सपने सच होने का” आयोजन किया गया. जिसका मुख्य उद्देश्य नए सत्र 2025-2027 के बीएड छात्रों को पाठ्यचर्या से अवगत करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन सुब्रतो कुमार विश्वास, प्रिंसिपल डॉ बसंत कुमार पंडित एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़े)
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बसंत कुमार पंडित ने पीपीटी के माध्यम से कॉलेज के सभी शिक्षकों का परिचय कराया गया और विद्यार्थियों को कॉलेज के नियम कायदों के बारे में बताया गया. इस अवसर पर तन्मय सिंह सोलंकी, श्रेया विश्वास, अपर्णा भकत, मंजूश्री प्रामाणिक, सनेव कुमार तिवारी, सुंदरम प्रियदर्शी, अपुन ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद वर्मा, कुमारी प्रियंका, डॉ अंजू कुमारी, सेउली बाग, डॉ अरिंदम सिंह, जितेंद्र हेंब्रम, कमलेंदु रॉय, नमिता भकत, तरुण गिरी आदि उपस्थित थे.




