जमशेदपुर : जमशेदपुर के टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन प्रबंधन एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच वर्ष 2025- 26 के लिए बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुए. इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 41318 रुपए एवं अधिकतम 50506 रुपए मिलेगा. प्रबंधन की तरफ से एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव अंकित सिन्हा, कोषाध्यक्ष रंजीत वर्मा, गुरमीत सिंह एवं बीएसएन राजू ने हस्ताक्षर किए. वहीं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर पीके दास ने हस्ताक्षर किए. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने गर्व के साथ कहा की डायरेक्टर बांग्ला का परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छा रहा है जिसके कारण बाहर से आने वाले सभी विशिष्ट और अन्य मुख्य अतिथि की सबसे पहली पसंद टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन ही रहता है. कर्मचारी एवं संगठन को और आगे बढ़ाने की जरूरत पर यूनियन प्रबंधन ने एक साथ कार्य करने के लिए बाध्यता जताई. इसे और बेहतर से बेहतर कैसे किया जाए इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है.







