जमशेदपुर : जमशेदपुर के दी यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों का बोनस समझौता शनिवार को हुआ. यूनाइटेड क्लब मैनेजमेंट और कैंटीन होटल व रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ, जिसके तहत अधिकतम बोनस 55817 रुपये और न्यूनतम 26042 रुपये दिया गया. मैनेजमेंट की ओर से क्लब के अध्यक्ष प्रोबाल घोष जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने समझौता पर हस्ताक्षर किया. (नीचे भी पढ़ें)
समझौता पर हस्ताक्षर करने वालों में मैनेजमेंट की ओर से रंजन कुमार सिंह, कुमार गोपाल, मनीष कुमार श्रीवास्ताव, मानसावी दुआ राय, मोहम्मद परवेज जबकि यूनियन की ओर से बीके डिंडा, ददन सिंह, माधव हरपाल, राजू सोना समेत अन्य लोग मौजूद थे. बोनस की राशि 25 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा.



