जमशेदपुर : जमशेदपुर के कद्दावर भाजपा नेता निर्भय सिंह का शुक्रवार दोपहर टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया. वे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई थे. बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे उनकी तबीयत खराब होने पर टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पाया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है. इसके बाद उन्हें कैथ लैब में ट्रांसफर किया गया, जहां सीनियर चिकित्सकों की देख रेख में इलाज शुरू की गयी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. (नीचे भी पढ़ें)
दोपहर करीब 2 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वे जमशेदपुर के साकची काशीडीह के रहने वाले थे और भाजपा के अलावा कई सारे अन्य सामाजिक कार्यों में भी शामिल होते थे.












