
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह गोलचक्कर के पास एक तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार सड़क पर गिर गया. घटना के बाद कार तेज़ी से साकची की ओर फरार ही गया. इधर मौके पार मौजूद पीसीआर वाहन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. बाइक चालक को हल्की चोटें आईं है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक साकची की ओर जा रही थी वहीं कार भी साकची की ओर ही जा रही थी. गोलचक्कर के पास कर अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए भाग गई।












