जमशेदपुर : छात्रों को विभिन्न करियर क्षेत्रों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में ‘करियर टॉक 2026’ का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने ‘आशा’ के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में डिस्टिंग्विस्ड इंडस्ट्री लीडरशिप पैनल का आयोजन हुआ, जिसमें इकोनॉमिक्स एंड डाटा, आंत्रप्रेन्योरशिप, कॉर्पोरेट लीगल, रीटेल, फिनांस, हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, आइटी एवं मेडिसिन सहित नौ क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

पैनल में डॉ पूर्णिमा डोरे, विशाल कुमार अग्रवाल, विकास मित्तल, सिद्धार्थ अदेशरा, आरुषि गांधी, प्रशांत टौंक, कविता अग्रवाल, समीर सागर मिश्रा एवं डॉ मंदर महावीर शाह शामिल रहे. पैनल डिस्कशन का संचालन यूके की ब्रुक्सबेरी लिमिटेड की कॉर्पोरेट अफेयर्स की निदेशक खुशबू सिंह ने किया. कार्यक्रम में रोटरी की ओर से अध्यक्ष उमंग झुनझुनवाला, सचिव विभूति अदेशरा, सर्विस डायरेक्टर निकिता मेहता एवं प्रोजेक्ट लीड निशा टौंक उपस्थित रहीं.




