जमशेदपुर:यूएफबीयू के आह्वान पर आगामी 30 एवं 31जनवरी को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर के पास शुक्रवार को बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया.वहीं 25 जनवरी को सभी केंद्रों पर प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा हुई.(नीचे भी पढ़े)

विदित हो कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, बैंक कार्यावधि सप्ताह में पांच दिन करने, रिक्रूटमेंट और वेज रिवीजन समेत अन्य मांगों को लेकर यूएफबीयू (यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन)के बैनर तले 30 और 31 जनवरी को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल है, जिसको लेकर लगातार संगठन की ओर से बैठकों और प्रदर्शन का आयोजन हो रहा है.(नीचे भी पढ़े)
24 को सभी केंद्रों पर काला बिल्ला लगाकर बैंककर्मी प्रदर्शन करेंगे. वहीं 27 जनवरी को सभी केंद्रों पर प्रदर्शन के साथ साथ मीडिया में बयान जारी किया जाएगा.



