जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सी2 तालाब सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. समिति के संस्थापक सुमित सिंह ने सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं और पूजा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में घाट की व्यवस्था, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा के दौरान आवश्यक इंतजामों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. संस्थापक सुमित सिंह ने कहा कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराना समिति की प्राथमिकता है. बैठक में मुख्य रूप से जीतू सिंह, विश्वजीत चौधरी, रवि सिंह, युवी, गौरव सिंह, बिनोद, सौरव मजूमदार, नीरज गुप्ता सहित समिति के कई युवा साथी उपस्थित थे.












