जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप व्हील कंपनी के अंदर गुरुवार को ठेका कर्मी सुरजीत विश्वास की ट्रेलर के नीचे दबने से मौत होने के मामले को लेकर दूसरे दिन भी हंगामा हुआ. मुआवजा की मांग को लेकर जमकर बवाल किया गया. इसके बाद कई सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने पहल की, जिसके बाद कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया गया. इन लोगों के हंगामा के बाद प्रशासन झुका. इसके बाद तय किया गया कि मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिया जायेगा जबकि अंत्येष्टि के लिए 40 हजार रुपये मुआवजा के तौर पर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

काफी हो हंगमा के बाद यह राशि दी गयी. मैनेजमेंट पहले तो पैसा देने को तैयार नहीं था, लेकिन बाद में मैनेजमेंट के लोग राजी हुए और सबको मुआवजा मिला. परिजनों ने इस दौरान उनकी अंत्येष्टि को रोक दिया था. मुआवजा के बाद शव का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया. इस आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता विमल बैठा, यशोदानगर निवासी स्थानीय लोगों के अलावा अर्जुन कुमार, मनोज सहाय, मुखिया आलोक सांडी, अरविंद कुमार, स्नेह लता देवी, पिंकी सिंह, राजकुमार पासवान, धुरंधर, देवचंद्र, आशुतोष पाठक, राकेश रजक, सोनिका सरदार मुखिया, इत्यादि काफी संख्या में लोगों ने अहम भूमिका निभायी.












