जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार को जुगसलाई की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने किया. प्रदर्शनकारियों ने जुगसलाई नगर निगम क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की. प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की. धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि जुगसलाई के कई वार्डों में लगातार गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है. कई बार लिखित और मौखिक शिकायत देने के बावजूद प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि दूषित पानी के सेवन से लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है. कई इलाकों में जलजनित रोग फैल रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

नगर निगम की लापरवाही से लोग परेशान हैं और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधियों ने सड़क की खराब स्थिति, जलजमाव, नालियों की सफाई में लापरवाही और कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था जैसे अन्य मुद्दों को भी उठाया. इस कार्यक्रम मे बब्लू झा, राजेंद्र झा, खुर्शीद आलम, आमिर खान, एमडी नवाब, परवेज अख्तर, गुलाम अली, जावेद जमाल, राजू गद्दी, ओम प्रकाश सिंह, अजितेश उज्जैन, अभिजित सिंह, निरज सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमित दुबे, सुशील सिंह, सिद्दीक तोबाइ, राजेश सोनकर, पपु सोनकर, पवन पासवान, चिराग कुमार, बिट्टू प्रसाद, करण सोनकर, रिंकू राम, सन्नी सोनकर, छोटु गद्दी उपस्थित हुए.



