रामगोपाल जेना/चाईबासा : कोल्हान छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हन विश्वविद्यालय की नई परीक्षा नियंत्रक प्रो रिंकी दोराई से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया. संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रमों के सत्र विलंब को लेकर चिंता जाहिर की एवं परीक्षा नियंत्रक से सत्र विलंब में सुधार पर जोर देने का आग्रह किया. साथ ही साथ, बीएड मेथड पेपर, जेनेरिक पेपर की परीक्षा एवं परीक्षा में हो रही विसंगतियों को दूर करने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
परीक्षा नियंत्रक प्रो दोराई ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जेनेरिक पेपर की परीक्षा के लिए 2 दिन के अंदर नोटिफिकेशन निकल जाएगा और बीएड मेथड पेपर की परीक्षा के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि सत्र विलंब में सुधार उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी. मौके पर मुख्य रूप से पिपुन बारिक, मंजीत हांसदा, सनातन पिंगुआ, अनुज पुर्ती आदि छात्र उपस्थित रहे.













