जमशेदपुर:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय के उपर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं गुंडों के द्वारा किए गए हमले के विरोध में जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस संयोजक सुल्तान अहमद के नेतृत्व में खासमहाल चौक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिका साहा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद विहारी दुबे, जिला कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर मुख्यत उपस्थित रहे.धर्मेंद्र सोनकर ने चुनौती देते हुए कहा कि हमारी संयम को हमारा कमजोरी ना समझे अगर हम मर्यादा तोड़ने पर उतर आए तो त्रिपुरा छोड़कर दूसरे राज्य में शरण लेना पड़ेगा.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर कांग्रेस नेता राजा सिंह राजपूत जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर कांग्रेस नेता बादशाह जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन यादव कांग्रेस नेता अजितेश उज्जैन गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष लकी शर्मा, शुभम झा, सतीश यादव, अंकुश बनर्जी, राकेश कुमार गुप्ता, सोमनाथ विश्वास, गौतम रविदास, महिला नेत्री अनिता कुमारी, पूजा डे, सुमित्रा पांडा, अखिलेश यादव, मोहम्मद आसिफ, आज़म हुसैन, अखिलेश यादव, राकेश गुप्ता , रंजीत झा , अंकुश बनर्जी, सगीर भाई, सुमित्रा पांडा , अनीता, मुकेश झा , चंदन प्रसाद , अमित घोष , संदीप पाठक एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर पार्टी के कार्यकर्ता ने पुतला दहन किया.



