रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: चक्रधरपुर थाना पुलिस और रेपिड एक्शन फोर्स के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान शुरू हुई. रेपिड एक्सन फोर्स के डीसी प्रकाश चंद्र बादल पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में चला अभियान. अभियान नगर पर्षद के समीप से शुरू हुई जो हनुमान मंदिर , चर्च मुख्य द्वार एवम एनएच 7राजबाड़ी रोड एवम बड़ी मस्जिद रोड में भी चल रहा है.स्वच्छता अभियान के संबंध रेपिड एक्सन फोर्स के डीसी प्रकाश चंद्र बादल ने कहा कि जब शहर की सफाई बेहतर रहेगा तो मन भी शांति रहेगा.(नीचे भी पढ़े)
अत सफाई के क्षेत्र में लोग जागरूक हो इसी उद्देश्य के साथ स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई अभियान चलाई जा रही है. पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा की सफाई अभियान एक प्रकार से लोग जागरूक हो एवम सफाई पर विशेष ध्यान लोगो का रहे इसी उद्देश्य को लेकर अभियान चलाई गई है.



