चाकुलिया: संपूर्ण मानवता कल्याण संघ की ओर से नया बाजार चाकुलिया कार्यालय में डॉ संजय गिरी के नेतृत्व में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है.शिविर में आंख के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी और बाद में मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में डॉ संजय गिरी ने कहा कि शिविर सुबह 8 बजे से 12 बजे तक जांच होगी. इसमें केयर एंड केयर डायग्नोसिस सेंटर जुगसुलाई के डॉ और उनकी टीम द्वारा जांच की जाएगी. जांच के बाद नि:शुल्क दवा भी दी जाएगी.



