जमशेदपुर : टाटा मोटर्स इंटर स्कूल श्रेणी में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय और हिल टॉप स्कूल ने बाजी मारी. पुरुषों और लड़कों के लिए इंटर टीम और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट टेल्को के सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम 2 मैच खेले गए. टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स विभाग के तत्वावधान में किया गया जा रहा है. फुटबॉल टूर्नामेंट की इंटर स्कूल श्रेणी में, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय और गुमुहर स्कूल के बीच खेला गया. विद्या भारती ने आक्रामक खेल दिखाया और 4 गोल करने में सफल रही. वही दूसरा मैच हिल टॉप स्कूल और विवेक विद्यालय के बीच खेला गया. (नीचे भी पढ़ें)

पहले हाफ दोनों ही टीम के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला और दोनों टीम बराबरी पर रही , पर दूसरे हाफ में हिल टॉप ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और 2 गोल और करके मैच 2-1 से अपने झोली में डाल दिया.











