• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur congress president chakulia visit : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया चाकुलिया प्रखंड का दौरा, हुआ भव्य स्वागत, करायेंगे नेताजी की प्रतिमा की मरम्मत, कहा-सभी कार्यकर्ता खुद को जिलाध्यक्ष समझ कर क्षेत्र में करें काम

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाकुलिया : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पार्टी का जिलाध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार चाकुलिया पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला से लाद दिया। चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्री दुबे ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और पैदल ही कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि श्याम खां चाकुलिया के लिए कांग्रेस के पीलर हैं। उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। श्री खां ने हमेशा यहां कांग्रेस का सहयोग किया है। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता सभी पुरानी बातों को भूलकर नये सिरे से संगठन का विस्तार करें। उनकी जहां भी और कभी भी जरूरत हो आवाज दें, वे जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ग्रामीणों के साथ जुड़कर क्षेत्र में काम करें और उनकी समस्या का समाधान करें। (नीचे भी पढ़ें)

श्री दुबे ने कहा की वे सप्ताह में एक दिन ग्रामीण क्षेत्र में जरूर आएंगे। हमारे नेता राहुल गांधी 100 दिनों से ज्यादा समय से सड़क पर हैं और पसीना बहा रहे हैं। हमें भी पसीना बहाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार अग्निवीर के रूप में बहाली लेकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों का प्रचार-प्रसार कर कांग्रेस के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायें और लोगों को जागरूक कर संगठन से जोड़ें। क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में सभी को संगठन में उचित सम्मान मिलेगा। कार्यालय संगठन का अस्तित्व है। पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय में बैठें और लोगों की समस्या का समाधान करें। (नीचे भी पढ़ें)

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत पैदल गांव-गांव तक जायेंगे। इस दौरान अभय महंती, समीर दास, मुरारी शर्मा, अनिल मिश्रा, रामाकांत शुक्ला, परमानंद सिंह, अभिषेक मिश्रा, विक्रम सिंह चौहान, अंशु मिश्रा, विकास मिश्रा, सनत पाल, मृत्युंजय दास, श्रीराम सीट, पंकज महतो, पिथो सोरेन, बच्चू पाल, प्रफुल्ल महतो, कैलाश बेरा, सलाउद्दीन अंसारी समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे। कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पश्चात श्री दुबे चाकुलिया के नाया बाजार सुभाष चौक पहुंचे और वहां स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा की मरम्मत कराएंगे
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जब सुभाष चौक नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो उसकी जर्जर स्थिति को देखते ही दुःख व्यक्त किया और उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग की। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत करायी जा सके। नगर परिषद के पदाधिकारी से बात करने के पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अपने स्तर पर नेताजी की प्रतिमा की मरम्मत कराने की घोषणा की है। श्री दुबे ने कहा कि सोमवार तक प्रतिमा मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस युवा मोर्चा के बहरागोड़ा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी है। (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि चाकुलिया के नया बाजार स्थित सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा विगत कई माह से जर्जर है और कभी भी ध्वस्त हो सकती है। नेताजी की प्रतिमा को लोगों ने बांस के सहारे बांध रखा है। महीनों से ग्रामीण नेताजी की प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं, परंतु अब तक न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ही इस और ध्यान दिया और न ही नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने ही पहल की है। इससे लोगों में काफी असंतोष है।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने
खबर

Jamshedpur police transfer posting : जमशेदपुर के कई थानेदार बदले गए, सोनारी, आजादनगर, परसुडीह, मानगो, गोलमुरी, बहरागोड़ा, बरसोल, कमलपुर समेत अन्य थाना के कौन बने प्रभारी, जाने

September 18, 2026
Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
खबर

Jamshedpur congress : जमशेदपुर शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कांग्रेस नेता अवधेश सिंह ने जताई चिंता, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

September 18, 2026
Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी
खबर

Jharkhand vidhansabha speaker returns from south africa : दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर लौटे विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, देश की संसदीय व्यवस्था के बारे में दी जानकारी

September 18, 2026
Next Post
Garhwa Ramna Police Success : गढ़वा की रमना पुलिस ने किया भारत फाइनेंस के महिला कर्मी से लूटकांड मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी,  बैग, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामग्री बरामद

Garhwa Ramna Police Success : गढ़वा की रमना पुलिस ने किया भारत फाइनेंस के महिला कर्मी से लूटकांड मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी, बैग, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामग्री बरामद

Jamshedpur Rural Congress : आगामी चुनाव में कांग्रेस का सांसद हो, कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जायें : आंनद बिहारी दुबे / चाकुलिया में कांग्रेस की बैठक में नये जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

deoghar bjym : देवघर के टावर चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का भाजयुमो ने किया पुतला दहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News