जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा गोविंद नगर उपहार अपार्टमेंट के रहने वाला सोना दत्ता को पार्ट टाइम जॉब दिलाने नाम पर साइबर ठगों ने 7 लाख 17 हजार 732 रूपए का ठगी कर ली. घटना 17 मार्च से लेकर 19 मार्च के बीच की हैं. ठगी का शिकार होने के बाद मामला बिष्टुपुर साइबर थाने तक पहुंची. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं.
17 मार्च की दोपहर 1.07 बजे व्हाट्सएप पर आया था एक मैसेज
सोना दत्ता का कहना है कि उनकी व्हाट्सएप पर 17 तारीख को एक मैसेज आया था जिसमें पार्ट टाइम जॉब के लिए एडवरटाइजमेंट दिया गया था. उसने मैसेज को क्लिक किया तो टेलीग्राम लिंक खुल गया जिसमें पाए कि और भी लोग इस व्यापार से जुड़े हुए हैं. जिसके द्वारा कमीशन का मैसेज भेजने का संकेत दिया गया था और यह कहा गया था कि इस पार्ट टाइम जॉब को यूट्यूब पर प्रमोशन के लिए भी कमीशन मिलेगा. तब उसे लालच हो गया. जॉब के लिए टाक्स भी दिया गया था. उसे मैसेज भेजकर टाक्स पुरा करने के लिए कहा गया, रूपए भी भेजने के लिए कहा गया. सोना दत्ता ने निर्देश के अनुसार अपनी इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से रुपए भी भेजा, लेकिन उसके बदले में कुछ रुपए वापस भी आया इस प्रकार सोना दत्ता ने कई बारे में आइएमपीएस और यूपीआई के माध्यम से करीब 7 लाख 17 हजार 732 रूपए भेज दिया बाद में उसे पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं.












