Jamsjedpur : सोनारी थाना अंतर्गत कपाली बस्ती की 17 वर्षीय नाबालिक का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बुधवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. इधर पुलिस ने नाबालिग का कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया जिस में नाबालिग आरोपी पर उसके साथ शादी का झांसा देते हुए करीब 1 साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. नाबालिक फिलहाल 7 माह की गर्भवती है और चाइल्डलाइन की देखरेख में है. मालूम हो कि सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव किनारे एक होटल में काम करने वाले मनोज कुमार ने नाबालिग के साथ 1 साल से यौन शोषण कर रहा था. इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई काफी दिनों तक उसने यह बात अपने परिजनों से छुपाए रखा परंतु उसके शरीर शरीर में बदलाव होता देख परिजनों को शक हुआ तो नाबालिग में सारी आपबीती अपने परिजनों को सुना दी जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने मामले की शिकायत चाइल्डलाइन से की. चाइल्डलाइन ने कार्रवाई करते हुए सोनारी थाना को आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया. दो दिनों पूर्व नाबालिग और आरोपी युवक को आमने सामने किया गया जिसमें नाबालिग ने युवक की पहचान कर ली. नाबालिक द्वारा बताया गया कि शादी का झांसा देकर आरोपी करीब उसके साथ 1 साल से यौन शोषण कर रहा है जब उसने गर्भवती होने की बात आरोपी को बताई तो वह शादी से मुकर गया और लॉकडाउन के पूर्व अपने गांव वापस चला गया करीब 4 महीने बाद वह शहर वापस आया जिसके बाद उसने नाबालिग से किसी तरह का संपर्क नहीं किया.







