जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई के रहने वाले युवक विपुल सिंह को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने विपुल सिंह के आवेदन पर सोनू सिन्हा, मनीष यादव, नीरज कुमार, रवि शर्मा, कुंदन कुमार, चंदन कुमार, विशाल साहू, राहुल कुमार और बिट्टू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
आजादनगर में वाहन की टायर चोरी
एमजीएम थाना क्षेत्र के जमुना चौक से आजाद नगर के रहने वाले अब्दुल रहीम के वाहन की टायर चोरी कर ली गयी. टायर को चोरी करने के बाद इसे क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया गया. इस मामले में अब्दुल रहीम के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बुधवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.(नीचे भी पढ़े)
मानगो में महिला से छेडछाड़, विरोध करने पर सोने के चेन की छिनतई
मानगो थाना क्षेत्र के कुमार बस्ती की रहने वाली महिला से छेड़छाड़ की गई है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर उससे मारपीट कर सोने की चेन छीन ली गई है. इस मामले में पुलिस ने शिल्पी सिंह के आवेदन पर मनीष सिंह, अनीस सिंह, ममता देवी और अनीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस बुधवार को आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है.











