जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगराईन में दिनेश भक्त के खपरैलनुमा घर में आग लग गई. आग की लपेटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखे ज्यादातर सामान जलकर राख हो गए. करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है.
ग्रामीणों ने चापाकल में लगे समरसेबल पम्प से किसी तरह आग पर काबू पाया. इस बाबत पीड़ित परिवार के सदस्य पिंटू दास व सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल मंडल ने बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे गेहूं पिसनेवाली मशीन में पास मोमबत्ती जल रही थी.(नीचे भी पढे)
उसकी चिंगारी से खपरैलनुमा मकान में आग पकड़ ली व पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में साल भर का तैयार किया हुआ चावल,20-25 बोरा धान, एवं जरूरतमंद सभी समान जल गए. ग्राम प्रधान मंगल पाल, पिंटू दास व सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल मंडल ने इसकी जांच करवा कर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है.











