जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गधा भाषा के गोवर्धन बाबा मंदिर के समीप रहने वाली सुमन देवी ने अपने पड़ोसी रासबिहारी चंद्रवंशी के बड़े पुत्र डब्लू चंद्रवंशी, छोटे पुत्र लाल बाबू चंद्रवंशी, पत्नी विभा देवी, छोटी बहन बेबी देवी, उसके पुत्र सुमित कुमार एवं बड़ी बहन सुनीता देवी पर गाली गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि इसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन करने जब उनके घर पर पहुंची और रासबिहारी चंद्रवंशी को बुलाया इसी बीच पुलिस के सामने यह सभी लोग मेरे घर में घुसकर मुझे और मेरे पति को घर से निकाल कर मारपीट करना शुरू कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

रासबिहारी चंद्रवंशी ने उसके कपड़े फाड़ दिए एवं सुमित कुमार ने भुजली से कान पर वार किया जिसके कारण कान का एक भाग कट गया. जब मेरे पति मुझे बचाने आए उनको भी फरसा एवं लोहे के रोड से डब्लू और लालबाबू ने मारकर घायल कर दिया. जिसमें मेरे पति का सर फट गया. इसी बीच मेरी बड़ी बेटी घर से बाहर आई तो विभा देवी और सुनीता देवी उसे पटक कर मरने लगे जिसके कारण मेरी बेटी के सर में सूजन आ गया. यह सभी लोग झगड़ा करने के लिए काफी दिनों से तैयारी में लगे थे. (नीचे भी पढ़ें)

बताया गया कि इससे पूर्व भी थाना को आवेदन देकर सूचित किया गया था. शिकायत के आधार पर बताया कि मारपीट के क्रम में हमारे गले से सोने का चैन और कान का झुमका सुनीता देवी द्वारा छीन लिया गया एवं मेरे पति के हाथ की घड़ी एवं पॉकेट से ₹2000 भी इन लोगों ने छीन लिया. फिलहाल पुलिस मामले की तख्ती में जुटी है.



