जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के एक आरोपी आसिफ अख्तर को गिरफ्तार किया है. आसिफ अख्तर मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 क्रॉस रोड नंबर 6 ए का रहने वाला है. पुलिस को परमेश्वर कॉलोनी में ब्राउन शुगर बेचने के मामले में उसकी तलाश थी. शनिवार को उसके घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया है.












