
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल के पास ऑटो में प्रतिबंधित मांस लेकर जा रहे दो महिलाओं को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खासमहल के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान विहिप के कार्यकर्ताओं ने 80 किलो से ज्यादा मांस बरामद किया है. प्रतिबंधित मांस प्लास्टिक के झोले में रखकर ले जाया जा रहा था. पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे लोग मांस को हल्दीपोखर से बादामपहाड़ लेकर ट्रेन में चढ़ाकर कीताडीह लेकर जा रहे थे. मकदमपुर में ट्रेन रुकने पर उन्होंने ऑटो बुक किया और वहां से कीताडीह की ओर निकल गए. फिलहाल पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इधर विहिप कार्यकर्ता थाना के बाहर कार्रवाई की मांग कर रहे है. मौके पर विहिप के जमुना दुबे, भीम यादव, गोपाल तिवारी, बब्लू सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.








