
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में अब यात्री मसाज का आनंद ले सकेंगे. रेलवे की ओर से क्रिसमस के दिन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक वेटिंग हॉल की शुरुआत की. रेलवे स्टेशन पर इस नयी सुविधा का उदघाटन एरिया मैनेजर विकास कुमार ने किया. इस मौके पर रेलवे के अधिकारियों का दल भी मौजूद था.
इस दौरान एरिया मैनेजर ने बताया कि निजी और सरकार के संयुक्त उपक्रम के तौर पर इसकी शुरुआत की गयी है. इसके तहत 50 रुपये में पहले दो घंटे के लिए बुकिंग हो सकेगी जबकि दो घंटे के बाद प्रति घंटे 25 रुपये के हिसाब से बुकिंग होगी.

इस वेटिंग हॉल में एसी, वाइफाइ, टीवी, पिक एंड ड्रॉप की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. वैसे तो रेलवे की ओर से स्टेशन पर वेटिंग रुम और हॉल पहले से है, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वैसे लोगों के लिए यह सुविधा दी गयी है, जो सामर्थ्यवान रहेंगे. यह दक्षिण-भारतीय रेलवे का पहला ऐसा अत्याधुनिक वेटिंग लांज है.








