
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में बीते दिनों पिंटू यादव और बबलू लोहार द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसमे पिंटू यादव हथियार लहराता हुआ नजर आ रहा था. शुक्रवार रात को भी पिंटू यादव ने दो लोगों के साथ मारपीट की थी. इस घटना के बाद पुलिस ने पिंटू यादव और बबलू लोहार को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस को पिंटू यादव के पास एक लाइटर वाला पिस्टल मिला है. पूछताछ में पिंटू ने पुलिस को बताया है कि वह नकली पिस्टल से सभी को डराता था. हालांकि यह बात कहां तक सच है इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है. बता दे कि बीते दिनों ही पिंटू यादव ने मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया था. शुक्रवार रात को भी पिंटू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाटला गिरोह के विक्रांत और गोपाल नामक युवक पर चापड़ से मारकर घायल कर दिया था. फिलहाल पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.




